अधर्म पर धर्म की बुराई पर अच्छाई की हुई जीत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

अधर्म पर धर्म की बुराई पर अच्छाई की हुई जीत


 अधर्म पर धर्म की बुराई पर अच्छाई की हुई जीत
कोंच(जालौन)। कोंच में धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित श्री रामलीला महोत्सव में राम रावण और मेघनाद युद्ध का मंचन मेला के रूप में आयोजन किया गया  जिसमें विशालकाय रावण और उसके पुत्र मेघनाद के पुतले के रूप में बनाते हुए राम रावण युद्ध को प्रसिद्ध धनुतालाब के मैदान में हर बर्ष की भांति  सम्पन्न किया गया

धनुताल के बिशाल मैदान में दशानन के शक्ति शाली और लोक प्रिय पुत्र मेघनाद को श्री राम के अनुज लक्ष्मण से भीषण युद्ध होता है भीषण युद्ध के बाद श्री राम रावण का बध  करते है और रामादल की तरफ ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है रावण और मेघनाद के  पुतले मैदान में गाडी पर सबार कर उन्हें दौड़ाये जाते है यहां का यह अनोखा मेला अलग तरीके से दिखाया जाता है मेला देखकर लोग मेला का खूब आनंद लेते है और कहते है कि असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई मेघनाद और रावण के पुतलो को बाद में आग लगाकर उनका अंतिम संस्कार भी किया जाता है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मेला में  उपजिलाधिकारी के के सिंह सी ओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही कोतवाल क्राइम बीरेंद्र सिंह एस एस आई आनंद कुमार सिंह एस आई नरेंद्र कुमार सिंह सचिन शुक्ला सर्वेश कुमार खेमचंद्र आर के सिंह सहित अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साथ फायर सर्बिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मैदान पर मौजूद रही इस अवसर पर धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष गंगा चरण बाजपेयी मंत्री मिथलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता रामलीला समिति के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल बबलू मोठ वाले कोषाध्यक्ष सुधीर सोनी खुजा वाले अभिनय बिभाग के अध्यक्ष बरिष्ठ पत्रकार पं.रमेश तिवारी मंत्री सुधीर सोनी अभिषेक रिछारिया पुन्नी राजीव पटेल अजय गोयल छुन्ना धनोरा भोले अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे वहीं मेला ग्राउंड को सुदृण बनाने में पालिकाध्यक्षा डॉ सरिता आनंद अग्रवाल अधिशाषी अभियंता पवन किशोर मौर्य एस आई हरिशंकर निरंजन आर आई सुनील कुमार के निर्देशन में नगर पालिका की पूरी टीम का अपूर्णनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages