महिला समिति ने मनाया करवा चौथ पर्व - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

महिला समिति ने मनाया करवा चौथ पर्व

 महिला समिति ने मनाया करवा चौथ पर्व 

फतेहपुर। संयुक्त महिला समिति के तत्वाधान में करवा चौथ पर्व मनाया गया। जिसमें महिलाओं व लड़कियों के लिए कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे मेहंदी, कलश थाली सज्जा, करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई।  कार्यक्रम का शुभारंभ जिला फैमिली कोर्ट की जज अंजली शुक्ला व संस्था अध्यक्ष उमा शरण गुप्ता के द्वारा दीप जलाकर हुआ। जिसमें रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि समिति के द्वारा प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने काफी तैयारियां की हुई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति बढ़ावा देना है। सभी प्रतियोगियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल्पना सिंह, भारती शिवहरे, रीता सिंह तोमर, सोना शिवहरे, रेखा शिवहरे, गुंजन मोदनवाल, छाया मिश्रा, ज्योत्सना गुप्ता, साधना मिश्रा, कविता गुप्ता ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages