पर्यावरण संतुलन बनाने पर डेढ़ लाख मछलियों को गंगा में किया प्रवाहित। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/10/2022

पर्यावरण संतुलन बनाने पर डेढ़ लाख मछलियों को गंगा में किया प्रवाहित।


 पर्यावरण संतुलन बनाने पर डेढ़ लाख मछलियों को गंगा में किया प्रवाहित।

कानपुर । माँ गंगा अटल घाट के उस पार गंगा बैराज पुलिस चौकी कोहना के पास प्रधानमत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 1.50 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय का कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि विधायक किदवई नगर  महेश त्रिवेदी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें 1.50 लाख भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकायें राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन व्यूरो लखनऊ से प्राप्त कर जीवित अवस्था में माँ गंगा में प्रवाहित की गई है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भारतीय मूल की मत्स्य सम्पदा का संरक्षण जलीय पर्यावरण संतुलन नदियों की निर्मलता बढ़ाना व मछुवारा समाज का आर्थिक उत्थान है। कार्यक्रम में विधायक  महेश त्रिवेदी के द्वारा उपस्थिति जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये मॉ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाये रखने का आवाहन किया एवं भारत सरकार के सहयोग से प्रति वर्ष माँ गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाये रखने हेतु मॉ गंगा में मत्स्य अंगुलिका संचय कार्यक्रम जिसका क्रियान्वयन मत्स्य विभाग कानपुर नगर द्वारा किया जा रहा है के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उपस्थिति जन समुदाय को निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एवं मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में श्रवण कुमार निषाद, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी, किरन निषाद सहसंयोजक नमामि गंगे अनिल सिंह उमेश निगम संयोजक गंगा विचार मंच, रमेश वर्मा सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग,  मौसमी देवी पत्नी देवी निषाद ग्राम प्रधान हर्ष चौहान डा0 रविकान्त प्रेम प्रकाश निषाद जनसेवक भाजपा, संजय निषाद जिला मंत्री, गौरव निषाद मंगू लाल निषाद अमित कश्यप, श्रद्धा यादव प्रभागीय निदेशक प्रभागीय वनाधिकारी सचिव जिला गंगा सुरक्षा समिति अशोक कर्नल गंगा टाक्स फोर्स 137 बटालियन सहित, डा0 नूरुल हक उप निदेशक मत्स्य कानपुर मण्डल, एन0के0 अग्रवाल सहायक निदेशक मत्स्य कानपुर नगर, राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन व्यूरो लखनऊ के मत्स्य वैज्ञानिक एवं जनपद के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मत्स्य सेक्टर से अच्छादित मत्स्य कृषकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages