गरीबों बेसहारों, मजदूरों, पिछड़ों ,दबे कुचले लोगों के नेता थे मुलायम सिंह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

गरीबों बेसहारों, मजदूरों, पिछड़ों ,दबे कुचले लोगों के नेता थे मुलायम सिंह


 गरीबों बेसहारों, मजदूरों, पिछड़ों ,दबे कुचले लोगों के नेता थे मुलायम सिंह

जालौन। मुलायम सिंह यादव के निधन पर संयुक्त रुप से शोक व्याप्त कर दो मिनट का बीबी मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

      नगर के स्थानीय बस स्टेंड स्थित गांधी स्मारक पर सर्व समाज के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने मुलायम सिंह यादव को देश का अनुभवी नेता बताया। पूर्व सपा नगर अध्यक्ष थोपन यादव ने कहा कि वह गरीबों मजलूमों, बेसहारों, मजदूरों, पिछड़ों ,दबे कुचले लोगों के नेता थे। उन्होंने समाजवाद को जिंदा रखा है और सभी को सच्ची समानता का पाठ पढ़ाया है। सभासद विनय श्रीवास्तव  ने कहा कि मुलायम सिंहजी सबको जोड़कर चलने वाले नेता थे। उनके लिए कोई भी काम नामुमकिन नहीं था। वह किसी भी काम को मुमकिन कर देते थे। उनके जैसा नेता अब मिलना मुमकिन नहीं है। शोक सभा का संचालन सुशील मास्टर ने किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, रामनरेश तिवारी, थोपन यादव, गुड्डे डेंगरे, पप्पू चौहान, सतीश सिंह सेंगर, सोनू चौहान, प्रदुमन दीक्षित इटाहिया, कैलाश यादव, कुंवर सिंह यादव, अनिल यादव, देवीदयाल वर्मा, जाहिद उल्लाह अंसारी, मृदुलजी, गौरीश द्विवेदी, शिखर मधु श्रीवास्तव, इकबाल मंसूरी, सोमिल याज्ञिक, राजू यादव, विनय श्रीवास्तव, राजेश जालौनिया, नरसिंह यादव, दीपू त्रिपाठी, राजा भैया दोहरे, इमरान अंसारी, भूरे यादव, शेखर मधु श्रीवास्तव, इमरान अंसारी, मंसब खान, शिवम सिंह सेंगर, सोमिल याज्ञिक आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages