- बोले नितिन अग्रवाल प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित के लिए कटिबद्ध - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/10/2022

- बोले नितिन अग्रवाल प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित के लिए कटिबद्ध

 व्यापारी नेताओं ने किया आबकारी मंत्री का जोरदार स्वागत

- बोले नितिन अग्रवाल प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित के लिए कटिबद्ध।


गुरसहायगंज (कन्नौज)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर कासगंज जा रहे प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री एवम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का व्यापारी बंधुओ ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आबकारी मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के लिए कटिबद्ध है।

शुक्रवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से एक कार्यक्रम में कासगंज जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री एवं उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का तालग्राम कट पर व्यापारी नेताओं ने प्रदेश मंत्री सागर अग्रवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तमाम पार्टियों ने शासन किया है। लेकिन भाजपा की सरकार ने योजनाओं का लाभ सीधा व्यापारियों तक पहुंचाया है। बिजौली को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापार तरक्की कर रहा है। व्यापारी भाजपा सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने व्यापारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ें। इससे पूर्व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री सागर अग्रवाल, योगेश मोहन द्विवेदी, हरिओम प्रजापति, फौजी यादव, ओम जी, अंकित पाल, आलोक यादव, नरेश गुप्ता, अनिरुद्ध और संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages