लंपी डिसीज बचाव हेतु चलाया टीकाकरण अभियान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/10/2022

लंपी डिसीज बचाव हेतु चलाया टीकाकरण अभियान

लंपी डिसीज बचाव हेतु चलाया टीकाकरण अभियान

कोंच(जालौन)। तहसील क्षेत्र के ग्राम स्थित पशु चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी कोंच राजेश कुमार ने लंपी वायरस डिसीज से बचाव हेतु पशुओं का वृहद टीकाकरण अभियान चलाया। जिसमें लंपी डिसीज जैसी खतरनाक बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए पशु चिकित्साधिकारी ने बैक्सीन की डोज लगाई और पशु पालकों को बाड़े में साफ सफाई करते हुए मक्खी मच्छरों से पशुओं को बचाने के गुर बताये जिसमें उन्होंने बताया कि लंपी डिसीज मच्छर मख्खी के काटने से फैलता है। जिसको रोकने के लिए पशु बाड़े के अंदर नीम की पत्ती का धुंआ चूने का छिड़काव और सेनेटाइजर का छिड़काव करना चाहिए जिससे लंपी वायरस डिसीज बाड़े के अंदर न पनपने पाए जिसके लिए बिभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसका परिणाम हमारे क्षेत्र में पड़ने वाले 25 ग्रामो में हमें देखने को मिल रहा है कि किसी ग्राम में एकाद लंपी वायरस डिसीज से ग्रसित पशु को सूचना मिलती है। जिसका जाकर इलाज करने से वह पूर्णतया ठीक हो जाता है और हमारे पूरे क्षेत्र में लंपी डिसीज का कोई भी प्रभाव नहीं है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages