हमीरपुर- नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर मे अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि आज का दिन पूरी दुनिया में बालिका दिवस के रुप मे मनाया जाता है। यह दिन मनाने का खास उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारो और महिला सशक्तीकरण के बारे बताना हैं जिससे वह अपने सामने आने वाली चुनौती का डटकर सामना कर सके। तथा अपने सपनो को पूरा कर सके। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रायें शिवांगी कुशवाहा, महक तथा सौम्या वर्तिका दीक्षित आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साल 2022 के अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है ‘‘ अब हमारा समय है, हमारा अधिकार हमारा भविष्य है’’ इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या शशि गंगोला एवं अनीता सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस दिवस की शुरुआत एक एन.जी.ओ. ‘‘प्लान इन्टरनेशनल’’ के प्रोजेक्ट के रुप में की गयी। इस संगठन ने ‘‘ क्योकि मै एक लड़की हूॅ’’ नाम से एक अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिये कनाडा सरकार से सम्पर्क किया गया। कनाडा सरकार ने 55वें आमसभा में इस प्रस्ताव को रखा। तथा 19 दिसम्बर 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पास किया। तथा इस दिवस के लिये 11 अक्टूबर की तारीख तय की गयी और सन् 2012 से यह हर साल मनाया जाने लगा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य बलराम सिंह ने किया तथा आभार ज्ञापन संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया ने किया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।
11/10/2022
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया
Tags
# लेखक की कलम
Share This
About NINE ONE TIMES
लेखक की कलम
Tags
लेखक की कलम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"
NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...
खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
-.jpeg)

No comments:
Post a Comment