आवारा कुत्ते पालतू पशुओं को बना रहे हैं निशाना* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

13/10/2022

आवारा कुत्ते पालतू पशुओं को बना रहे हैं निशाना*

 आवारा कुत्ते पालतू पशुओं को बना रहे हैं निशाना

बांगरमऊ उन्नाव। नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक व्याप्त है। खूंखार आवारा कुत्ते अब तक करीब एक दर्जन बकरियों और गाय के बछड़ों  का शिकार कर अपना निवाला बना चुके हैं। आज नगर के मोहल्ला गोंडा टोला में खूंखार कुत्तों ने एक पशुपालक  के बकरे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवारा कुत्तों के ताबड़तोड़ हमले से पशुपालक किसानों में दहशत व्याप्त है।
नगर के मोहल्ला गोंडा टोला निवासी पशुपालक  राशिद का करीब 5 हजार रुपए कीमत का बकरा उसके दरवाजे बंधा था। तभी करीब आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने अचानक बकरे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बकरे का इलाज यहां के सरकारी पशु अस्पताल में चल रहा है। अभी करीब एक हफ्ता पूर्व खूंखार कुत्ते क्षेत्र के ग्राम धन्ना खेड़ा निवासी पशुपालक राम सेवक के गोड़े में बंधी गाय के करीब डेढ़ साल उम्र की बछिया  को रात में दबोच कर अपना निवाला बना चुके हैं। किसान को सुबह गाय की बछिया का कंकाल मिला। इसके अलावा करीब एक माह पूर्व आवारा कुत्ते ग्राम कुंडा निवासी पशुपालक गुन्नी की तीन बकरियां नोच कर खा चुके हैं और तीन बकरियों को अपने नुकीले दांतों से घायल भी कर चुके हैं। क्षेत्र के ग्राम गड़रियन खेड़ा में भी खूंखार कुत्ते करीब आधा दर्जन बकरियों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर चुके हैं। नगर एवं क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा ताबड़तोड़ हमलों की घटनाओं से नगर एवं क्षेत्र के पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गंगा में  बाढ़ आ जाने से गंगा  तट पर विचरण करने वाले   कुत्ते भागकर गांवों और कस्बो में आ पहुंचे हैं ।  यह कुत्ते  पालतू पशुओं पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages