छात्र-छात्राओं को साईबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों के बारे मे जागरूक किया पुलिस ने
उरई(जालौन)। पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार के निर्देशन में प्रभारी कोतवाली उरई शिवकुमार सिंह द्वारा साइबर क्राइम सेल टीम जालौन के साथ बी. के. डी. एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल उरई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को साईबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों के बारे मे बताकर जागरूक किया गया।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रभारी कोतवाली उरई शिवकुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधो से बचाव हेतु जानकारी देते हुये बताया कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नं0 1930/112 पर दें, जिससे धनराशि खाते में होल्ड़ करायी जा सके ।साइबर अपराध, एसीआरपी पोर्टल की वेबसाइट पर दर्ज करें ।खाते में केवाईसी अपडेट कराने के लिये बैंको द्वारा कभी भी किसी से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/सीवीवी/पिन नम्बर नही मांगे जाते हैं।किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें ।साईबर सेल प्रभारी/एसआई राहुल सिंह ने बताया कि किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह जाँच लेंऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग/कम्पनियों के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें ।अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें ।सरकारी उपक्रम, वेबसाइट या फण्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही वित्तीय लेनदेन करें ।कार्यक्रम में इं अजय इटौरिया, साईबर सेल के सिपाही वीरविक्रम,अंकुश मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment