युवतियां ब्यूटी पार्लर में ही पहुंचकर सजना-संवरना पसंद कर रही : करवा चौथ - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

युवतियां ब्यूटी पार्लर में ही पहुंचकर सजना-संवरना पसंद कर रही : करवा चौथ

 

युवतियां ब्यूटी पार्लर में ही पहुंचकर सजना-संवरना पसंद कर रही :   करवा चौथ

  करवा चौथ के एक  दिन पहले से ही सुहागिनें सजने-संवरने की तैयारियों में जुट गई हैं। बुधवार को ज्यादातर ब्यूटी पार्लर पूरी तरह रहे युवतियों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। कई ब्यूटी पार्लर में 15 दिन पहले से ही आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को करवा चौथ है और उस दिन की भीड़ से बचने से लिए युवतियों ने अभी से सजना, संवरना शुरू कर दिया है। कोरोना संकट के चलते दो साल सुरक्षित दूरी के निर्देशों का पालन करने की वजह से ब्यूटी पार्लर में करवा चौथ के मौके पर ग्राहकों की संख्या कम थी लेकिन खुद मेकअप आर्टिस्ट मान रहे हैं कि इस बार खासी बढ़ी है।

ब्यूटी पार्लर ने अपने यहां पैकेज भी दिए हुए हैं। इसमें क्लीन अप, ब्लीच, हेड मसाज, थ्रेडिंग, मेहंदी को सामान्य पैकेज के रूप में पेश किया जा रहा है। सिल्वर व गोल्डन पैकेज भी हैं। इसमें फ्रूट फेशियल, वैक्सिंग भी शामिल है। मैनीक्योर और पैडीक्योर के लिए भी युवतियां पार्लर पहुंच रही हैं।
: ब्यूटी पार्लर में नेल आर्ट की भी व्यवस्था की गई है। इसमें अलग-अलग तरह की डिजाइन बनाई जा रही हैं। जो पैकेज डेढ़ हजार रुपये का होता है, वह इस समय एक हजार रुपये में किया जा रहा है।: कोरोना काल में खुद लोगों तक पहुंचने के लिए कई ब्यूटी पार्लर संचालकों ने शहर में वैनिटी वैन शुरू की थी। हालांकि, अब युवतियां ब्यूटी पार्लर में ही पहुंचकर सजना-संवरना पसंद कर रही हैं। 
शिवाला  मार्केट में कास्मेटिक शोरूम के मुताबिक लाल रंग के कास्मेटिक उत्पादों की सबसे ज्यादा मांग है। कंपनियों ने भी खरीद के साथ छूट दी हुई है। पिछले दो वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दोगुणा से ज्यादा बिक्री हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages