धूमधाम से निकाली गई मां भगवती की विशाल शोभायात्रा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

धूमधाम से निकाली गई मां भगवती की विशाल शोभायात्रा


धूमधाम से निकाली गई मां भगवती की विशाल शोभायात्रा

बांगरमऊ उन्नाव । नगर के मोहल्ला न्यू कटरा स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से आज मां भगवती की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सरांय -  टेढ़ी बाजार - खत्रियाना - पुरबिया टोला -  चौघड़ा -  किला शाह जी -  मस्तु टोला तथा अस्पताल रोड होते हुए तिकोनिया पार्क पर पहुंची। बाद में हरदोई उन्नाव रोड पर शोभा यात्रा चलने के बाद नगर के मोहल्ला चौधराना स्थित माता संकटा देवी मंदिर प्रांगण से निकाली गई शोभायात्रा भी इसी शोभायात्रा से संबंध हो गई। दोनों शोभा यात्राएं नौनिहाल गंज -  गोंडा टोला व नानामऊ मार्ग होते हुए पवित्र कल्याणी नदी के तट पर पहुंचीं। जहां श्रद्धालु भक्तों द्वारा मूर्तियों को वेद मंत्रोच्चार के साथ नदी के पवित्र जल में विसर्जित कर दिया गया। यात्रा के दौरान महिला और पुरुष देवी भक्त जय माता के उद्घोष के साथ अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। नगर के विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धालु भक्तों द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर मां भगवती का पूजन किया गया और शोभायात्रा में शामिल भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार और सफीपुर के विधायक बंबा लाल दिवाकर तथा पूर्व मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी के अलावा संजय शुक्ला -  सत्यनारायण निषाद व शिवकुमार तिवारी जिला पंचायत सदस्य - डॉ अवधेश कुमार सिंह गौर - नंदकिशोर दीक्षित - रवि मोहन पांडेय एडवोकेट -  बाला राव गुप्ता - प्रदीप सोनी - रामजी गुप्ता - पुनीत गुप्ता - भुवनेश चौधरी -  सुधीर कुमार मिश्र सद्धू - रमेश चौधरी -  विमल चंद्र शुक्ला - सुधीर दिक्षित -  डीसीडीएफ चेयरमैन पुत्ती लाल गौतम -  राम सिंह राठौर - बाबूलाल कनौजिया -  मूल नारायण कनौजिया -  बैजनाथ यादव -  कामता प्रसाद चौरसिया - चंद्र मोहन पांडेय व अशोक त्रिवेदी आदि सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।
मंत्रोचार के साथ किया शस्त्र पूजन
 उन्नाव हरदोई मार्ग पर स्थित एसएस आर्म्स प्रांगण में आज विजय दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार और सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने वेद मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया। विद्वान आचार्य पंडित नंदकिशोर शास्त्री ने समवेत स्वर में मंत्रोचार कर विधि विधान से शस्त्र पूजन कराया। शस्त्र पूजन में शिवकुमार तिवारी व सत्यनारायण निषाद जिला पंचायत सदस्य - डॉ अवधेश कुमार सिंह गौर - चंद्रकांत अग्निहोत्री बल्ली -  पुत्ती लाल गौतम व कामता प्रसाद चौरसिया आदि सहित दर्जनों नागरिक शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages