दैनिक जीवन में बताया गया आयुर्वेद का महत्व - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/10/2022

दैनिक जीवन में बताया गया आयुर्वेद का महत्व

 दैनिक जीवन में बताया गया आयुर्वेद का महत्व

फतेहपुर। जिला आयुष सोसायटी एवं आयुष विभाग के तत्वाधान में आज यहां आजादी का अमृत महोत्सव एवं आयुर्वेद का अमृत साल के अंतर्गत इस वर्ष सप्तम आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेदा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसकी थीम हर दिन हर घर आयुर्वेद रखी गई है। आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर राज्य, जनपद, मंडल स्तर पर कक्षा 9 से 12 के छात्रों के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनपद स्तर पर भाषा प्रतियोगिता का आयोजन मदर सुहाग इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। संचालन चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह ने किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्वेश विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में शुभेंदु गोपाल अपर उपजिलाधिकारी अध्यक्ष, डॉ0 पूजा चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव होम्योपैथिक चिकित्सक सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। 

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 सुधीर रंजन व जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी अम्बरीश चन्द्रा ने दैनिक जीवन में आयुर्वेद के महत्व बताया। निर्णायक मंडल द्वारा विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई जो 17 अक्टूबर को मंडल स्तर पर प्रस्तावित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर सुजीत, राजेश कुमार वर्मा, निहाल सिंह, कमल सिंह पटेल द्वारा परीक्षण कर उपचार व परामर्श प्रदान किया गया। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages