जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/10/2022

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने


 जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने 

उरई(जालौन)। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने जिला चिकित्सालय उरई एवं जिला चिकित्सालय के सुन्दरीकरण एवं व्यवस्थाओं के सुदृढीकरण हेतु जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी ने पार्किंग की व्यवस्था, रोगियों तीमारदारों की बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट की व्यवस्था, गेट का सुन्दरीकरण, रोड को दुरस्त रखने के सम्बंध में वार्डाे के सुन्दरीकरण हेतु निर्देश दिए साथ ही यह भी निर्देश दिया कि कोई भी पेड़ कटना नही चहिये। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बने शौचालय में कर्मचारी की तैनात किये जाने हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक सुधार हेतु शीघ्र विवरण तथा स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अवनीश कुमार बनौधा तथा जिला परामर्शदाता क्वालिटी इंश्योरेन्स डा. अरूण कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages