रामलीला आयोजन में योगदान देने पर पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/10/2022

रामलीला आयोजन में योगदान देने पर पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित

 


रामलीला आयोजन में योगदान देने पर पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित

कोंच’(जालौन)।  रामलीला समिति तथा पालिकाध्यक्ष ने रामलीला के समूचे आयोजन में अपना अप्रतिम योगदान देने के लिए पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता आनंद अग्रवाल व पालिका के एस आई  हरिशंकर निरंजन, बुजुर्ग रंगकर्मी सूरज शर्मा तथा रामलीला के सबसे महत्वपूर्ण सीनरी विभाग के सर्वेसर्वा संतोष तिवारी को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया इसके बाद इसी मंच पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता आनंद अग्रवाल और उनके पति आनंद अग्रवाल ने सीनटरी विभाग के संतोष तिवारी, रामलीला में व्यासजी की भूमिका निभाने वाले चंद्रशेखर नगाइच मंजू और मूर्ति व गश्त विभाग के चुन्ना बाबा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कोंच के लोगों को अपनी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत रामलीला पर गर्व है इसको सहेज कर रखने में अपना योगदान देनेवाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं, ऐसे लोग वास्तव में सम्मान के पात्र हैं रामलीला समिति के मंत्री संजय सोनी ने रामलीला के विभिन्न आयामों से जुड़े लोगों, पालिका प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन को रामलीला सुचारु रूप से निर्विघ्न संपन्न कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मोंठ वाले, कोषाध्यक्ष सुधीर सोनी खूजा वाले, अतुल चतुर्वेदी, अभिनय विभाग के मंत्री सुधीर सोनी, अभिषेक रिछारिया, संजय सिंघाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages