युवा सपा नेता ने शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/10/2022

युवा सपा नेता ने शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि

 किसानों व गरीबों के मसीहा थे नेताजी-दिव्यांश शुक्ला

- युवा सपा नेता ने शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि।

गुरसहायगंज (कन्नौज)। कार्यकर्ताओं के साथ युवा सपा नेता  दिव्यांश शुक्ला ने शोक सभा का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।

शुक्रवार को आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा में युवा सपा नेता दिव्यांश शुक्ला ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से हम सभी को ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से देश की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। सभी राजनेता एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि नेताजी हम सभी के प्रेरणा स्रोत थे। उनके आदर्शों पर चलकर हम सभी अपने राजनीतिक कैरियर को बदल सकते है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद युवा सपा नेता दिव्यांश शुक्ला ने कहा नेता जी के निधन से हम सभी आहत एवं स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने जनपद कन्नौज को अपने मुख्यमंत्री काल में विशेष दर्जा देकर ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांशु दुबे, मनु बाबू त्रिपाठी, छविराम त्रिपाठी, विनय यादव, राजू यादव, अमित यादव आदि सहित तमाम लोगों ने नेताजी को याद कर श्रद्धांजलि दी है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages