महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत किया स्मार्टफोन टैबलेट का वितरण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/10/2022

महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत किया स्मार्टफोन टैबलेट का वितरण



महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत किया स्मार्टफोन टैबलेट का वितरण

 सफीपुर उन्नाव क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत किया स्मार्टफोन टैबलेट का वितरण। सफीपुर विकासखंड क्षेत्र के सालेह नगर बड़ा देव ब्रम्हना स्थित श्रीमती स्वर्णलता स्मारक कन्या महाविद्यालय में भाजपा नेता अनूप सिंह चंदेल ने छात्राओं को स्मार्ट फोन,टैबलेट वितरित किये। विद्यालय के प्रबंधक एस के अवस्थी ने अनूप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।वंही 78 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा श्रद्धा दीक्षित को सम्मानित किया गया।शासन की तरफ से आये कुल 66स्मार्टफोन को वितरित किया गया।इस मौके पर पत्रकार संजय सिंह,राजू चौहान, लल्ला तिवारी,सूरज सिंह व विद्यालय परिवार के तरफ से प्रदीप शुक्ला, आर बी सिंह,प्रवक्ता पी के शुक्ला मोनिका, राम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मैदान पर गदर: भारत-ए की हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को मारा धक्का; अंपायरों से भिड़े कप्तान तिलक वर्मा

NINE ONE TIMES दांबुला में सुपर ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा: नो-बॉल पर हुआ बवाल; सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) की मेहनत पर फिरा पानी...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages