बदरुल रहमान की 32 लाख की संपत्ति कुर्क
फिरोजाबाद। बुधवार को पुलिस ने बदरुल रहमान की संपत्ति कुर्क कर ली। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब 32 लाख रुपये है। दक्षिण के मोहम्मदगंज कर रहने वाले बदरुल रहमान अपराधी है। वह गैंग बनाकर अपराध करता था। जमीन, मकान पर कब्जा, हत्या व अन्य घटनाओं को अंजाम भी देता था। इससे होने वाली आय से उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई थी। जिसको पुलिस ने अब कुर्क करने की कार्रवाई को शुरु कर दिया है। बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव व कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह ने डीएम के निर्देश पर पुलिस फोर्स के साथ डांक बंगला प्रेमनगर में बदरुल रहमान की 32 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर लिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने कहा कि अभी तक बदरुल रहमान की करीब तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। पुलिस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में दहशत का माहौल देखने को मिला था।


No comments:
Post a Comment