गैरप्रान्त मजदूरी करने गए दो ग्रामीणों की ढही इमारत के मलबे के नीचे दबकर मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

गैरप्रान्त मजदूरी करने गए दो ग्रामीणों की ढही इमारत के मलबे के नीचे दबकर मौत


 गैरप्रान्त मजदूरी करने गए दो ग्रामीणों की ढही इमारत के मलबे के नीचे दबकर मौत

फतेहपुर चौरासी उन्नाव।  जीवन यापन के लिए गैर प्रान्त मजदूरी करने गए क्षेत्र के एक गांव निवासी  दो ग्रामीणों  की दो दिन पूर्व ढही एक जर्जर तीन मंजिला इमारत के नीचे दबकर मौत हो गयी।दोनो साथियो के साथ उक्त इमारत को तोड़ने का काम कर रहे थे।बुधवार भोर पहर जैसे ही ग्रामीणों के शव गाँव पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया।दोनो ग्रामीणों की मौत से उनके परिजनों के सामने जीवन यापन सहित अनेक समस्याएं मुँह बाये खड़ी है।
          ज्ञात हो कि क्षेत्र के ग्रामीण आँचल से ग्रामीण जीवन यापन के साथ साथ अच्छी कमाई के उद्देश्य से प्रायः पंजाब दिल्ली हरियाणा आदि गैर प्रान्तों में मजदूरी करने जाते रहते है।क्षेत्र के गांव जमरुद्दीनपुर से भी दो माह पूर्व  पच्चीस वर्षीय प्रताप पुत्र जगदीश एवं दश दिन पूर्व चालीस वर्षीय गुड्डू पुत्र हेमराज  अपने साथियों के साथ हरियाणा राज्य के गुरुग्राम शहर में भवन तोड़ने का काम करने गए थे।जहाँ  उक्त दोनों ग्रामीण गांव से गये बीस वर्षीय रमाकांत उर्फ भइयन पुत्र साहब लाल    सुरेन्द्र पुत्र साहब लाल  रामखेलावन नरेश आदि अन्य साथियों के साथ गुरुग्राम शहर के उद्योग विहार फेज -1 स्थित एक तीन मंजिला जर्जर इमारत को तोड़ने का काम कर रहे थे।ग्रामीणों द्वारा तीन मंजिला उक्त भवन की ऊपर की दो मंजिलो की छतों को गिराने के बाद उसका मलवा एक मंजिल की छत पर ही जमा था।सोमवार सुबह काम शुरू करने से पहले गुड्डू व प्रताप इमारत के एक कमरे में खाना बना रहे थे तथा रमाकांत नहा रहा था अन्य साथी किसी न किसी काम से बाहर गये थे तभी सुबह लगभग आठ बजे पूरी इमारत भरभरा कर गिर गयी जिसमे तीनो के साथ अन्य मजदूर भी दब गये। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मृतक प्रताप व गुड्डू के शवों को तथा रमाकांत व एक मज़दूर को घायल अवस्था मे निकाला  गया।घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुची तो गांव में मातम छा गया।पोस्टमार्टम के बाद बुधवार भोर पहर लगभग तीन बजे दोनो ग्रामीणों के शव गांव पहुचे तो गांव में कोहराम मच गया।बुधवार को दोनों मृतको का नजदीकी गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक गुड्डू अपने पीछे दो बेटी ज्योति व जूली तथा चार बेटो लवकुश राजेश लखन व कन्हैया सहित पत्नी गुड्डी को रोता बिलखता छोड़ गया है।मृतक अपनी बेटी ज्योती का विवाह क्षेत्र के गांव इंधनीमऊ में तय कर गया था जो अगले माह होना निश्चित था।वही प्रताप का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था।वह अपने पीछे पत्नी सोनम व एक वर्षीय पुत्र गोलू को छोड़ गया है।घटना के बाद से गांव के कई घरों में चूल्हे नही जले है वही घटना के बाद से मृतक ग्रामीणों के परिवार के सामने आगे जीवन यापन करने की समस्या खड़ी है। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages