मूसलाधार बारिश से ढहे कच्चे आशियाने, घर गृहस्थी का हुआ नुकसान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/10/2022

मूसलाधार बारिश से ढहे कच्चे आशियाने, घर गृहस्थी का हुआ नुकसान


 मूसलाधार बारिश से ढहे कच्चे आशियाने, घर गृहस्थी का हुआ नुकसान


महोबा। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई परिवारों के कच्चे आशियाने ढह गये जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। तो वही रबी की फसल की बुवाई के इंतजार में बैठे किसान बारिश के चलते लेट हो गए है। दिन प्रतिदिन प्रकृति किसानों का साथ देने से इंकार करती जा रही है। वही भारी बारिश होने के चलते किसानों की लाखों रूपये की तिल, मूंगफली सहित खरीफ की फसल खेतों में ही सड़ रही है। तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के कच्चे मकान भी धराशाई होते नजर आ रहे हैं। चरखारी विकासखंड के सालट गांव सहित अन्य गाँवो में कच्चे आशियाने गिर गए। ग्राम पंचायत सालट के रहने वाले अनिल द्विवेदी पुत्र गोविंद रमन द्विवेदी का बीती रात्रि में हो रही बारिश के कारण मकान धराशाई हुए हो गया ,जिससे काफी नुकसान हुआ है। मकान के गिरने के कारण मलवे में दब जाने से पालतू गोवंशो ने दम तोड़ दिया। किसान ने बताया कि जब वह सुबह गाय का दूध निकाल कर गाय को चारा पानी डालने लगा तभी अचानक से मकान धराशाई हो गया जिससे किसान तो बाल-बाल बच गया लेकिन किसान के जानवर मलबे में दब गए। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने जानवरों को बाहर निकाला जिसमें गोवंश मृत अवस्था में निकले। किसान ने बताया कि घर के अंदर जितने भी चीज है जानवरों के खाने पीने का सामान पानी वाली मशीन तथा और भी घरेलू सामग्री मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। इसके अलावा बारिश के कारण अन्य गाँवो में भी काफी नुकसान हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages