सविता सेन समाज का दशहरा मिलन समारोह हुआ संपन्न - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

सविता सेन समाज का दशहरा मिलन समारोह हुआ संपन्न

 सविता सेन समाज का दशहरा मिलन समारोह हुआ संपन्न

महोबा। कीरत सागर के समीप स्थित सविता सेन समाज धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ दशहरा मिलन समारोह संपन्न हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलवीर सेन उर्फ बल्लू ने कहा कि आपसी भाईचारा मेल मिलाप से ही समाज का उत्थान होता है जब तक समाज में एकजुटता नहीं होगी तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष समाज के बंधु बढ़-चढ़कर दशहरा मिलन का समारोह में शामिल होते हैं और भाईचारा की मिसाल कायम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उसका एक जीता जागता उदाहरण हमारी नई धर्मशाला है जिसमें सभी ने तन मन धन से सहयोग कर धर्मशाला निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई। वहीं उन्होंने सदर विधायक राकेश गोस्वामी का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि उनकी कर कमलों द्वारा जो कार्य हुआ है समाज हमेशा ऋणी रहेगा उन्होंने कहा कि आगे भी धर्मशाला निर्माण के लिए कई और कार्य करना है जिसके लिए सभी से पूर्ण करने का सहयोग मांगा। कार्यक्रम में कुलदीप सेन बिंदादीन सेन शिवराम सेन बाबूलाल सेन काशीनाथ नेता विजय सविता राजू मासूम वीरू सेन मोहनलाल सेन पप्पू, मुन्नी सेन जुगल सेन अजय सेन रामकुमार सैन दिनेश सेन कुंज बिहारी सेन लक्ष्मी सेन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार बीडी बंसल ने किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages