*बे मौसम हो रही बरसात ने किसानों को किया मायूस*
फतेहपुर चौरासी उन्नाव। बीते एक सप्ताह से हो रही बे मौसम बरसात ने सूखे एवं अन्ना मवेशियों की मार झेल चुके क्षेत्रीय किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खीच दी है।बरसात ने खरीफ के नुकसान की रवी में भरपाई की आस लगाए क्षेत्रीय किसानों के सपनो पर पानी फेर दिया है।
लगातार कई वर्षों से दैवीय आपदा की मार क्षेल रहे क्षेत्रीय किसानो का इस वर्ष भी अभी तक बारिस न होने के कारण भारी नुकसान हुआ है वही बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही इस बे मौसम पिछड़ी बरसात ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।बे मौसम हो रही इस बारिस से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
बताते चलें कि बीते एक पखवाड़े तक बारिस न होने के चलते किसानों द्वारा बोई गई धान मक्का उड़द मूंग तिल सहित कई फसलें सूख कर बर्बाद हो गयी।क्षेत्र में तमाम जगहों पर किसानों की फसलें अन्ना मवेशियों का आहार बन गयी। जिससे किसानों में मायूसी छाई हुई थी लेकिन आगे आने वाले समय में बोई जाने वाली फसलों की तैयारी में जुटे क्षेत्रीय किसानों को एक उम्म्मीद थी की बर्बाद हुई फसलों को कुछ नुकसान तिलहन की फसल बोकर पूरा हो जाएगा लेकिन इस बार हो रही इस बे मौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।क्षेत्र मे अभी बरसात न होने से खरीब की फसलें तो बर्बाद हुई ही थी लेकिन आगे बोई जाने वाली रवी की फसलें अनावश्यक हो रही इस बरसात के कारण बुआई में लेट हो जाने की वजह से बर्बाद होंगी ।कस्बे के किसान सन्तकुमार त्रिवेदी दिनेश मिश्रा श्रीराम चन्द्रप्रकास तिवारी आनन्द यादव नसीम समसापुर भूड़ निवासी किसान राजेंद्र द्विवेदी राजन मिश्रा,शिवस्वरूप विश्वकर्मा ब्रजाधीस शुक्ला मुकेश अनुज गुरुदासपुर निवासी धुन्नू मिश्रा सतीश मिश्रा आदि क्षेत्र के अनेक किसानों ने बताया कि इस बार हुई इस बेमौसम बरसात ने आगे बोई जाने वाली , सरसों ,आलू, की फसल काफी लेट हो जाएगी जिससे इसकी पैदावार बहुत कम होगी और मुख्य रूप से क्षेत्र में अधिकांश बोया जाने वाला गेंहू भी इस बारिस के कारण लेट बोया जाएगा।


No comments:
Post a Comment