मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि, पूर्व प्रधान के दरवाजे पर हुआ शोक सभा का आयोजन। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/10/2022

मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि, पूर्व प्रधान के दरवाजे पर हुआ शोक सभा का आयोजन।

 


मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि, पूर्व प्रधान के दरवाजे पर हुआ शोक सभा का आयोजन।

कानपुर तहसील क्षेत्र के ककरहिया गांव में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता समेत ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ दो मिनट का मौन भी रख्खा है। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ककरहिया गांव स्थित पूर्व प्रधान अनिल यादव के घर के बाहर मंगलवार शाम शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान अनिल यादव ने सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व पर नजर डाली इसके साथ उन्होंने कहा कि वह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं का हमेशा ध्यान रखते थे। उन्होंने घाटमपुर में कई बार आकर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। वे अपनी पार्टी के हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता का ध्यान रखते थे, साथ ही उसकी बात भी सुनते थे, इसके चलते कई बार बड़े नेता उनसे नाराज भी हुए पर उन्होंने सब कुछ संभाल लिया था, मंगलवार को शोक सभा के दौरान यहां पर मौजूद सपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति की कामना की है। इस दौरान यहां पर अनिल यादव, हिमांशु यादव, सीताराम यादव, सुंदरलाल यादव, मनीष यादव सौरभ, आशीष सविता, मुकेश, मो रहीश शिवकिशोर विश्वकर्मा, गणेश यादव, सुधर यादव, कार्तिक यादव, रामराज सविता, रमेश सविता, मोहित सविता अरविंद यादव, सीमा यादव, पूर्णिमा, विशाल सविता, सोहन कश्यप, प्रहलाद, पुष्पेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages