प्रदेश सरकार के मंत्री पहुँचे हरईपुर -- दिवंगत ग्राम प्रधान को दी श्रद्धांजलि - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/10/2022

प्रदेश सरकार के मंत्री पहुँचे हरईपुर -- दिवंगत ग्राम प्रधान को दी श्रद्धांजलि

 प्रदेश सरकार के मंत्री पहुँचे हरईपुर --  दिवंगत ग्राम प्रधान को दी श्रद्धांजलि


बांगरमऊ उन्नाव । क्षेत्र के ग्राम हरईपुर निवासी प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी सुरेंद्र कश्यप की मां तथा ग्राम प्रधान शांति देवी का करीब एक पखवारा पूर्व लंबी बीमारी के चलते सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली में निधन हो गया था। आज प्रदेश के संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शोक व्यक्त करने श्री कश्यप के आवास ग्राम हरईपुर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। राज्य मंत्री श्री सिंह ने ग्राम प्रधान स्व शांति देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में वह पड़ोसी ग्राम दसगवां निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह के आवास पहुंचे। जहां राज्य मंत्री ने आम जनता से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के बाबत जानकारी ली और अमृत सरोवर का निरीक्षण कर वृक्षारोपण भी किया। राज्य मंत्री श्री सिंह के साथ उप जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश  -  उदित नारायण सेंगर -  चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकेश व बेहटा मुजावर थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी एवं भाजपा नेता विकास गुप्ता के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह -  आई आर  साहिल  - अजय बहादुर सिंह - मनोज -  बाबूराम व गुड्डू सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages