पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/10/2022

पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

 पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

फतेहपुर। प्रारिम्भक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने परीक्षा महार्षि इण्टर कालेज एवं विद्या निकेतन इण्टर कालेज के निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा को सम्पन्न कराने में तैनात स्टेटिक, सेक्टर एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया। सुचितापूर्ण ढंग से नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु व्यवस्था में लगे स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र के कक्षों में पहुंचकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मंशानुरूप परीक्षा कराये जाने हेतु अधिकारियों, कक्ष निरीक्षकों आदि को निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया तथा कन्ट्रोल रूम में पहुंच कर कक्षवार सीसीटीवी कैमरों के संचालन का स्क्रीन का अवलोकन कर जायजा लिया। जिले मे 14 केंद्रो मे दो दिवसीय परीक्षा हो रही है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages