स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई

 स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई


हमीरपुर-सरीला विकासखंड के उ.प्रा.वि.धौहल (1-8 कंपोजिट) सरीला, हमीरपुर में संदीप सिंह (शिक्षक संकुल) द्वारा समस्त छात्रों , विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित रसोइयों , अभिवावकों को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। संदीप सिंह द्वारा बताया गया कि, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को नेता जी एवं "धरतीपुत्र" के नाम से संबोधित किया जाता है , नेता जी सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री , रक्षामंत्री के साथ एक अध्यापक के पद पर आसीन रहे इसलिए नेता जी का जीवन बहुत ही सरल और सहज रहा।संदीप सिंह ( शिक्षक संकुल ) द्वारा बताया गया कि, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित प्रथम पुस्तक "मुलायम सिंह यादव - चिंतन और विचार "है इस पुस्तक को अशोक कुमार वर्मा द्वारा संपादित किया गया था यह मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित है।इसके अलावा राम सिंह और अंशुमान यादव  द्वारा लिखी गई  "मुलायम सिंह: ए पॉलिटिकल बायोग्राफी " में उनकी प्रामाणिक जीवनी है।लखनऊ की पत्रकार डॉक्टर नूतन ठाकुर ने भी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए एक पुस्तक लिखने का काम किया है।संदीप सिंह (शिक्षक संकुल) द्वारा छात्रों को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन पर विस्तार से बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में बिन्दा प्रसाद त्रिपाठी (प्र.अ.) संदीप सिंह (शिक्षक संकुल) , रूद्रस्वरूप, शोभित गुप्ता, प्रीति गुप्ता, साधना यादव, बलवान सिंह , उदयराज, समस्त छात्रों ,रसोईया एवं अभिभावक उपस्थित रहे !

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages