वाहन चोर गिरोह का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/10/2022

वाहन चोर गिरोह का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार


हमीरपुर-
थाना जरिया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास करौंदी रोड पर खेतों में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बाहर से वाहन लाकर कर बेचने की फिराक में हैं, जो चोरी के प्रतीत हो रहे हैं, थाना जरिया पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर दो अभियुक्तों  सुशील सिंह राजपूत पुत्र जगमोहन निवासी ग्राम चिल्ली थाना राठ,देवेन्द्र कुमार राजपूत पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सैदपुर थाना राठ को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 12 वाहन बरामद किए गए साथ ही अभियुक्तगणों के कब्जे से 2 अदद तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुये। जिसके सम्बन्ध में थाना जरिया पर मु0अ0सं0 372/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुशील सिंह व मु0अ0सं0 373/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम देवेन्द्र कुमार उपरोक्त पंजीकृत किया गया।पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके एक अन्य साथी मनीष कुमार राजपूत पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम मसगवा थाना राठ जनपद हमीरपुर हाल पता लखनऊ के साथ मिल कर लखनऊ, फैजाबाद, कानपुर व अन्य जनपदों से वाहन चोरी कर गैर जनपद में ले जाकर बेचते हैं, वाहनों की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जरिया पर मु0अ0सं0 374/2022 धारा 413/414 भा0द0सं0  बनाम सुशील सिंह, देवेन्द्र कुमार राजपूत व मनीष कुमार उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। साथ ही फरार अभियुक्त मनीष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages