जिलाधिकारी ने दीपावली तक गौशाला का शुभारंभ कराने दिये निर्देश। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/10/2022

जिलाधिकारी ने दीपावली तक गौशाला का शुभारंभ कराने दिये निर्देश।


 जिलाधिकारी ने दीपावली तक गौशाला का शुभारंभ कराने दिये निर्देश

कानपुर । जिलाधिकारी विशाख जी ने बिरहरगांव, ब्लाक भीतरगांव स्थित नव निर्मित बृहद गौशाला का स्थलीय  निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 दिनों में गौशाला के बहुत मार्ग इंटर लॉकिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए शेष रहे गए कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराते हुए दीपावली तक गौशाला का शुभारंभ कराने के निर्देश दिये उन्होंने ग्राम  प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि भूसा बैंक की स्थापना कर नैपियर ग्रास लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बृहद गौशाला का क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने हेतु यथाआवश्यक केयर टेकर  तैनात करें। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 400 क्षमता की इस  गौशाला में बिजली कनेक्शन हो चुका है 4 किलो वाट का सोलर पैनल लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages