भाजपा की बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/10/2022

भाजपा की बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा*

 भाजपा की बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा

बांगरमऊ उन्नाव  । स्थानीय लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में स्थानीय  निकाय चुनाव के संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय  निकाय चुनाव प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह   ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है । कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि निर्धारित आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में  सम्मिलित करवाएं । उन्होंने कहा कि पार्टी जिस कार्यकर्ता को अध्यक्ष और सदस्य पद हेतु चुनाव के लिए घोषित करें  -  पन्ना प्रमुख समेत  पार्टी के सभी कार्यकर्ता उसे जिताने के लिए तन मन से जुट जाएं । उन्होंने कहा कि नगर में हर हाल में भाजपा  प्रत्याशी को चेयरमैन बनाना है ।   बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने की ।  बैठक में  जिला मंत्री राम जी गुप्ता - मंडल प्रभारी राजेश साहू -  नूतन सिंह  - भानु मिश्रा -  गिरीश वर्मा  -   नगर अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा -  मंडल महामंत्री राजकुमार विश्वकर्मा -  रजनीश बाजपेई -  सूरज गुप्ता - बबलू पटेल -   रोशन यादव - प्रशांत कश्यप -  शक्ति तिवारी - मनोज विश्वकर्मा व संजू कुशवाहा  आदि कार्यकर्ता  उपस्थित रहे । 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages