ग्राम कुंअरपुरा में आयुष शिविर में 186 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

ग्राम कुंअरपुरा में आयुष शिविर में 186 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

 ग्राम कुंअरपुरा में आयुष शिविर में 186 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण 

कोंच(जालौन)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुरा स्थित पंचायत भवन में दिन बुधवार को जिलाधिकारी जालौन चांदनी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. सत्येंद्र पटेल के मार्ग दर्शन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अंडा के तत्ववाधान में 12 अक्टूबर को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भगवान धन्वंतरि के चित्र पर ग्राम प्रधान रामशंकर द्वारा माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक चिकित्सालय ग्राम अंडा की चिकित्साधिकारी डा. अभिलाषा सिंह द्वारा 186 रोगियों का परीक्षण किया गया। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक अमीटा के फार्मासिस्ट इंचार्ज सुरेश चंद्र वर्मा ने 5 से 7 दिन की  निःशुल्क औषधियों का बितरण किया गया। शिविर में उदर रोग स्वास बातरोग चर्मरोग स्वास ज्वर काय और प्रतिस्याय औऱ स्त्री रोग के रोगों की अधिकता रही वहीं परीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी ने लोगों को संक्रमक रोगों से बचाव के उपाय एवं स्वस्थ परिचर्चा के वारे में बताया वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए आसपास साफ सफाई रखने को कहा एवं उचित आहार के बारे में जानकारियां दीं और संतुलित एवं पोषक आहार लेने के लिए कहा क्योंकि पोषक आहार से शरीर की पाचन प्रक्रिया एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे कई छोटी छोटी बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं शिविर का सफल संचालन परिपूर्ण करने के दौरान सहयोगी के रूप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अखिलेश कुमार मोहित पटेल सहित विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने भरपूर सहयोग किया। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages