कुशहरी मंदिर स्थित तालाब मे सैकड़ो मछलियां मरी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

कुशहरी मंदिर स्थित तालाब मे सैकड़ो मछलियां मरी


कुशहरी मंदिर स्थित तालाब मे सैकड़ो मछलियां मरी

नवाबगंज उन्नाव। कुसुम्भी स्थित पौराणिक कुशहरी मन्दिर तालाब की मछली बड़ी तादात में मर गई। जिन्हें बाहर निकलवा कर दफना दिया गया। मौत का कारण फूड पवाइजिंग बताया जा रहा है। कुसुम्भी स्थित माता कुशहरी मंदिर तालाब में सुबह बड़ी तादात में मरी मछलियां पानी के ऊपर उतरती दिखाई दी। इसकी खबर फैलते ही तालाब के चारो तरफ लोगो का मजमा लग गया। मौके पर पहुंचे मन्दिर सेवा समिति के लोगो ने जाल डलवाकर मरी हुई मछलियों को बाहर निकलवाया। और तालाब के पास ही गड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया। कुसहरी मन्दिर के पुजारी अशोक सिंह ने बताया नवरात्र में श्रद्धालुओं द्वारा लाई और आटा तालाब में डाले जाने से फूड पवाइजिंग हो गई जिससे मछलियां मर गई है। करीब दो वर्ष पूर्व माता दुर्गा कुसहरी के चेतवर मेले में भी तालाब में फूड पवाइजिंग से बड़ी तादात में मछली मरी थी। उसके बाद तालाब में लाई आटा डालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जो कुछ माह ही चला था।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages