ब्लॉक प्रमुख ने निर्धन छात्राओं की जमा की फीस - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

ब्लॉक प्रमुख ने निर्धन छात्राओं की जमा की फीस

 ब्लॉक प्रमुख ने निर्धन छात्राओं की जमा की फीस

हुसैनगंज (फतेहपुर)। निर्धन छात्राओं की पढ़ाई के लिए भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने मानदेय से पाँच छात्रों का शुल्क जमा करके सहयोग की नई पहल की शुरुआत की। फीस न दे पाने के कारण प्रतिभावान छात्रायें बीच मे ही कालेज छोड़ने को मजबूर रहते है। भिटौरा ब्लॉक प्रमुख ने होनहार निर्धन छात्राओ के कल्याण के लिए पहल शुरू करते हुये अपने मानदेय से शिक्षा में सहयोग प्रदान किया है। हुसैनगंज कस्बा के आकाश इण्टर कालेज के पाँच छात्राओ की पूरा शुल्क कुल 53 हजार रुपये की चेक कालेज प्रबन्धक अवधेश गुप्ता को प्रदान की है। ब्लॉक प्रमुख के मुताबिक सिहार गाँव के दीपनारायण की पुत्री साक्षी कक्षा 6, हुसैनगंज कस्बा के स्व0 पुष्पेंद्र सिंह की पुत्री निहारिका कक्षा-7, भगला का पुरवा के रमेश की पुत्री कोमल विश्वकर्मा कक्षा-9, चंदीपुर के स्व0 रामकृपाल की शिवानी कक्षा-10 तथा असनी गाँव के स्व0 सुरेन्द्र पाण्डेय की पुत्री स्वाति कक्षा-10 का शुल्क जमा कराया गया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages