तेज रफ्तार कंटेनर ने आठ गौवंशों को कुचला, पांच की मौत, तीन घायल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

तेज रफ्तार कंटेनर ने आठ गौवंशों को कुचला, पांच की मौत, तीन घायल

 तेज रफ्तार कंटेनर ने आठ गौवंशों को कुचला, पांच की मौत, तीन घायल 

0 बीडीओ को ज्ञापन सौपा विहिप व बजरंगदल ने 

कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद के ग्राम पंचायत शंकरपुर में आज जालौन औरैया स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने आठ गौवंशों को बुरी तरह कुचल दिया। जिसमे पांच गायों का मौके पर इंतकाल हो गया। 

जानकारी अनुसार विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन देकर कहा कि बीती रात 11 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने शंकरपुर स्टेंड पर बैठे आठ गौवांशो पर चढ़ा दिया। जिसमे पांच गायों का मौके पर इंतकाल हो गया जबकि दो गाय, एक सांड गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कुछ गौवंश ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भागे हुए कंटेनर को मदरीपुर के आसपास पकड़ कर थाने ले गए अस्थाई गौशाला में भूसा की व्यवस्था ना होने से गायों का जीवन दुर्लभ हो गया है। अपनी भूख को मिटाने के लिए किसानों के खेतों में इधर-उधर फसल चौपट करती नजर आती है। कभी-कभी हाइवे रोड पर बैठी हुई अथवा झुंड के साथ नजर आती हैं। जिससे स्टेट हाइवे पर निकलने वाले राहगीरों को जान माल का खतरा बना रहता है। किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए अपने खेतों पर झोपड़ी बनाकर रहना पड़ता है। इससे उनके लिए आए दिन खतरा बना रहता है। क्योंकि चकरोड पर बड़ी-बड़ी खास होने से उसमें बिसेले जीव-जंतु रहते हैं जिसके काटने से कई किसान अपनी जान को गवा बैठे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages