देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाल नारायणपुरा तालाब में विसर्जन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाल नारायणपुरा तालाब में विसर्जन

 


देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाल नारायणपुरा तालाब में विसर्जन
जालौन  । शारदीय नवरात्रि के मौके पर नगर तथा क्षेत्र में स्थापित  देवी प्रतिमाओं को द्वारिकाधीश मंदिर के प्रांगण  में एकत्रित कर नगर के विभिन्न रास्तों से शोभा यात्रा निकाली गयी । जिससे पूरा नगर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा था। महिलाऐं और नवयुवक बैंड बाजों की ध्वनि पर सड़कों पर थिरकते हुए निकल रहे थे। देवीभक्तों द्वारा देवी को चुनरी भेंट की गई। समाजसेवीजनों ने जगह-जगह पानी और शर्बत पिलाकर शोभा यात्रा में चल रहे भक्तों का गला तर किया। इसके बाद देवी विसर्जन का जुलूस ग्राम नारायणपुरा के पास स्थित तालाब में विसर्जन के लिए रवाना हुआ।

   नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये दुर्गा पंडालों मां की विभिन्न रूपों की मूर्तियों को नगर के बीचोंबीच स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के प्रांगण में एकत्रित किया गया। नगर में स्थापित 29 मूर्तियों की शोभायात्रा द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुई जो झंडा चौराहा, बस स्टैंड, तहसील रोड से कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे से डाकघर, कांजी हाउस, पानी की टंकी, सब्जी मंडी, छोटी माता मंदिर होते हुए सहावनाका चुंगी नम्बर 4 से ग्राम लौना होता हुए नारायणपुरा तालाब में विसर्जन के लिए रवाना हुई। पूरे नगर में शोभा यात्रा के दौरान अबीर, गुलाल तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जयमाता दी के जयकारों से पूरा नगर गूंज रहा था। कई देवीभक्त साउंड पर बज रहे देवी गीतों पर जमकर ठुमके लगा रहे थे।खास बात यह रही शोभा-यात्रा में समाजसेवी एवं हिन्दूमुस्लिम एकता के पैरोकार इमरान अंसारी पूरे समय भक्तगणों के साथ रहे।तो वहीं नवदुर्गा समिति के कार्यकर्ताओं ने शोभा-यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग किया , पुष्पेन्द्र यादव, पवन याज्ञिक, सतीशचन्द्र भगत, शैलेन्द्र सिंह कछवाह  आदि ने सहयोग किया वहीं , उपजिलाधिकारी शना अख्तर मंसूरी ,पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय , तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र सिंह , उपनिरीक्षक ओंमकार यादव, सफाई निरीक्षक देवेन्द्र सिंह समेत पुलिस फोर्स ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages