नगरीय निकाय मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे बीस अक्टूबर तक पूरा करें: एसडीएम - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/10/2022

नगरीय निकाय मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे बीस अक्टूबर तक पूरा करें: एसडीएम

 नगरीय निकाय मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे बीस अक्टूबर तक पूरा करें: एसडीएम

कालपी(जालौन)। तहसील कालपी में उपजिलाधिकारी राम कुमार की अध्यक्षता में नगरीय निकायों के बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी बीएलओ को  कदौरा तथा कालपी नगर मैं मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे 20 अक्टूबर तक पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए।

तहसीलदार नरेंद्र कुमार नायव तहसीलदार राजेश कुमार पाल की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बोलते हुए उप जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद  कालपी में नगरीय निकाय की मतदाता सूची पुनरीक्षण करने के लिए 25 वार्डों में 55 बीएलओ तथा 6 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत कदौरा के 12 वार्डों में 16 बीएलओ तथा 2 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ अपने अपने क्षेत्र के वार्डों में घर घर जाकर सर्वे करेंगे। दिनांक 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्यवाही अमल में लाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर तक यह काम पूरा किया जाना है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीआरसी केंद्र कालपी प्रभारी शशांक कुमार विश्वकर्मा तथा कर्मचारियों की मौजूदगी में निर्वाचक नामावली संबंधी फॉर्मों को बीएलओ को वितरित किया गया तथा नाम बढ़ाने, घटाने तथा संशोधन करने के आवेदन देकर बीएलओ को समझाया गया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages