बारिश से घर गिरने का सिलसिला जारी। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/10/2022

बारिश से घर गिरने का सिलसिला जारी।


 बारिश से घर गिरने का सिलसिला जारी।

कानपुर क्षेत्र में बीते दो दिन से रुक रूककर हो रही बारिश से घर गिरने का सिलसिला लागतार जारी है। बारिश से क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन कच्चे घरों की छते ढह गई है। वही क्षेत्र में खड़े कुछ पक्के जर्जर मकानों की हालत गिरने जैसी बनी हुई है। हालाकि जर्जर मकानों में रह रहे लोगों की ओर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में रविवार देर शाम से लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से क्षेत्र के पतारा कस्बा निवासी अशोक मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, बड़े बाउवा, सफीक, सुरेश, सुदामा, रामकुमार, पुत्तन मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है, बीती देर रात घर पर लेटे थे, तभी अचानक तेज आवाज हुई तो जाकर देखा तो घर के बगल वाले कमरे की छत ढह गई थी, वही अशोक मिश्र ने बताया कि वह डीयूटी करने कानपुर जाते है वहां से मंगलवार शाम वापस लौटे तो कमरे की दो छते ढह गई थी, जिससे कमरे के अंडर रख्खा घरेलू सामान दब गया, जिसे उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला है। वही क्षेत्र के कोरथा गांव समेत सजेती, घाटमपुर, में कई लोगों के घरों की कच्चे मकानों की छत ढह गई है, हालाकि कोई हताहत नहीं हुआ है, वही क्षेत्र में गांव गांव स्थित पुराने जर्जर मकानों में लोग रह रहे है। हालाकि इन जर्जर मकानों की हालत अब गिरे की कब गिरे जैसी है। मामले में जब हमने घाटमपुर एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जांच करवाएंगे जिसके बाद मुआवजा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages