अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन व दशहरा मिलन कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न ।
समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिल आपसी बुराइयों को दूर कर भाईचारा कायम रखने का लिया संकल्प ।
महोबा । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में शहर के रानी दुर्गावती जूनियर हाई स्कूल मे क्षत्रिय समाज का दशहरा मिलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बताते चलें कि शहर के रानी दुर्गावती जूनियर हाई स्कूल मे कार्यक्रम के शुरुआत मे सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम व वीर योद्धा महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान शत्रुघन सिंह के अलावा सभी के चित्रों में पुष्प माला अर्पित कर सभी क्षत्रिय बंधुओं ने बारी . बारी से उन्हें पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया कार्यक्रम मे अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पूर्व प्रधान शिव रतन सिंह ने कहा कि समाज के लोग आगे बढ़ना चाहते हैं तो वह शराब जुआ मांसाहार को त्याग दें तभी वह अपने बच्चो तथा परिवार को ऊंचाइयों में ले जाएंगे अगर उन्होंने इस बात का संकल्प नहीं लिया तो वह लोग अंधकार की ओर जा रहे हैं वही ओम प्रकाश परिहार ने विचार प्रस्तुत कर कहा की जो वीरता पराक्रम तथा समाज की रक्षा करने वाला ही असली क्षत्रिय माना जाता है जिसने लेखनी बढ़ाई है वही विकास की ओर अग्रसर हो पाया है बच्चों को अच्छी शिक्षा के अलावा उनको संस्कारवान बनाना ही प्रथम प्राथमिकता होगी जब बच्चे आगे बढ़ेंगे तभी हमारा समाज ऊंचाइयों तक पहुंचेगा क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने आए सभी बुजुर्ग नवयुवक क्षत्रिय बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी आपसी बुराइयों को समाप्त कर अच्छे समाज की स्थापना करें और आपसी प्रेम सौहार्द भाईचारा बनाकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लें तथा एक दूसरे के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलें जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को अच्छी नई दिशा व दशा मिले समाज में एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करे इस मौके पर अजय सिंह एडवोकेटए हरि सिंह राजावतएभारत सिंहए मुलायम सिंहएब्रजराज सिंहएगोली सिंहएजनक सिंहएनिरंजन सिंहए प्रदीप सिंह भदौरियाए प्रशांत सिंह लोकेंद्र सिंहएरवि सिंह तोमरएसुरेंद्र सिंहएविपिन सिंह भदौरियाएबबलू राजा मवईएशैलेंद्र सिंह चौहानए बलवीर सिंहएराजेश सिंहएअजीत सिंह एडवोकेटएआदि वीर सिंहए शिक्षक राजेंद्र सिंहएराजेश सिंहए पुष्पेंद्र सिंहए के अलावा काफी संख्या में क्षत्रिय बंधु मौजूद रहे ।



No comments:
Post a Comment