विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

13/10/2022

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

 निर्माण एजेन्सियों की नहीं चलेगी मनमानी, कलैक्ट्रेट में खुलेंगे सभी ऑफलाइन टेण्डर-डीएम

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में शासन द्वारा चिन्हित नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के निर्धारित 37 प्रपत्रों पर माह सितम्बर हेतु समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिये कि विभागों द्वारा जो टेण्डर प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती है, उसमें काफी शिकायतें प्राप्त होती हैं, इसलिए अब से सभी ऑफलाइन टेण्डर कलैक्ट्रेट में ही खुलेंगे, अन्यथा उन टेण्डरों को निरस्त कर दिया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु विशाखा गाइडलाइन के अनुसार अपने-अपने कार्यालय में समिति गठित कर तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। शासन द्वारा अब विभागों को विद्युत बिल स्वयं जमा करने की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत विभाग के माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन कराकर बिल का भुगतान किया जा सकता है। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने अपने स्तर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यवाही करें। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि महरौनी वाईपास पर वर्षा के कारण कम प्रगति है। सिलावन महरौनी का कार्य प्रगति पर है, नीमखेरा बरखेरा का कार्य दिसम्बर तक पूर्ण होगा, बालाबेहट में पेंटिंग का र्का शेष है, तालबेहट पूराकलां पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जो मई तक पूर्ण किया जाना है तथा बार बानपुर मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या है, जिसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत ऑनलाइन सत्यापन का कार्य चल रहा है। गौशालाओं की संख्या, पशुओं की संख्या व स्थान की गणना कर लें, ताकि गौशालाओं में निर्धारित संख्या में गौंवश रखे जा सकें। सीएमओ ने बताया कि महिला चिकित्सा हेतु शासन ने ऑनकॉल डॉक्टर बुलाने के निर्देश दिये हैं, जिनकी सेवाओं के लिए धनराशि भी निर्धारित की गई है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निरीक्षण रिपोर्ट लेते रहें। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 8000 लक्ष्य के सापेक्ष 7500 श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय, डीडीओ केएन पाण्डेय, सीएमओ डॉ जेएस बक्शी, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा रविन्द्रवीर यादव, सीवीओ एसके पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, बीएसए रामप्रवेश, कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विमल कुमार, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम अवनीश सिंह, डीएसटीओ सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages