फिर नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंका, आक्रोशित लोगों ने किया बिजलीघर का घेराव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/10/2022

फिर नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंका, आक्रोशित लोगों ने किया बिजलीघर का घेराव

 फिर नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंका, आक्रोशित लोगों ने किया बिजलीघर का घेराव 

कालपी(जालौन)। खराब तथा मानक विहीन उपकरणों के कारण नलकूपों में विद्युत एवं यांत्रिक दोष होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 15 दिनों के अंदर जल संस्थान के एक नलकूप का विद्युत ट्रांसफार्मर चौथी बार फुक जाने के कारण मुहल्ले में जलापूर्ति की समस्या बढ़ गई है। बीते 15 दिन से जलापूर्ति ठप होने के कारण आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने बिजलीघर पहुंचकर बिजलीघर का घेराव किया।

कालपी नगर में पाइप लाइनों के जरिए पेयजल आपूर्ति करने के लिए अलग-अलग स्थानों में जल संस्थान के 14 नलकूप स्थापित है। नलकूपों में आए दिन विद्युत तथा यांत्रिक खराबी होने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। स्थानीय नगर के मोहल्ला कागजीपुरा स्थित जल संस्थान के नलकूप संख्या 14 में स्थापित 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रविवार रात फिर से खराब हो गया। मुहल्लेवासियों मुश्ताक अली, यूनुस चौधरी, हैदर रजा, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि मुहल्लेवासियों ने बताया कि 15 दिनों के अंदर चौथी बार विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। उन्होंने बताया कि नलकूप का संचालन ठप्प होने के कारण कागजीपुरा, इंदिरा नगर आदि मुहल्लों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है तथा मुहल्लेवासियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मुहल्ले में एक हैडपंप स्थापित है लेकिन वह भी अब गन्दा पानी निकालने लगा है जिस कारण काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान अवर अभियंता सभापति सिंह ने बताया कि दो सप्ताह के अंदर चौथी बार नलकूप का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। इस संबंध में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी तथा अवर अभियंता को अवगत करा दिया जा चुका है। जल आपूर्ति को पटरी पर लाने के लिए विभागीय कर्मचारी जुटे हुए हैं। वही बीते 15 दिन से जल संकट से जूझ रहे लगभग आधा सैकड़ा मोहल्लेवासी आक्रोशित होकर बिजलीघर पहुंच गए व बिजलीघर का घेराव कर दिया। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर विद्युत ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की।

एसडीओ ने किया निरीक्षण

आक्रोशित मोहल्लेवासियों यूनुस चौधरी, मुश्ताक अली, हैदर रजा, साकिब, गवड्डे, अनवार मंसूरी, राकेश, इरशाद, मूना, रुकसाना, रेहाना, नरगिस, सना आदि आधा सैकड़ा मोहल्लेवासियों द्वारा बिजली घर का घेराव करने के बाद एसडीओ आदर्श राज ने मौके का मुआयना किया। एसडीओ का कहना है कि बीते 15 दिन में चार बार ट्रांसफार्मर फुक चुका है जिससे प्रतीत होता है कि जल संस्थान की मोटर में ही कुछ खराबी है जिसकी वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर फुक रहा है। वहीं मोटर में खराबी की सूचना मिलने पर जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर व मोटर को चेक कराया। उन्होंने बताया कि नए ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कराया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages