न्यायिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, काम ठप कर धरने पर बैठे। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/10/2022

न्यायिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, काम ठप कर धरने पर बैठे।

 

न्यायिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, काम ठप कर धरने पर बैठे।

कानपुर । न्यायालय में काम करने वाले कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी के बाद सभी अदालतों और कार्यालयों में कामकाज ठप करा दिया गया। न्यायिक कर्मचारी नई बिल्डिंग के बरामदे में इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान वादकारियों में असमंजस की स्थिति रही। हंगामे के चलते सारा न्यायिक कार्य ठप हो गया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि प्रांतीय संघ को घटना की जानकारी दे दी गई है। उस के निर्देश के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम न्यायालय परिसर में दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद में हाथापाई शुरू हुई। यह लोग लड़ते झगड़ते एक न्यायालय के कार्यालय में घुस गए। इस दौरान कार्यालय में रखा कंप्यूटर व प्रिंटर क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं, जब कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर शिकायत की, तो उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद अव्यवस्था के चलते कर्मचारियों के ही खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई। इसके कारण कर्मचारी आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages