जुलूसे मोहम्मदी में कोई ऐसा काम न करें जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे -- काजी शहर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/10/2022

जुलूसे मोहम्मदी में कोई ऐसा काम न करें जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे -- काजी शहर


 जुलूसे  मोहम्मदी में कोई ऐसा काम न करें जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे --  काजी शहर

बांगरमऊ उन्नाव 7 अक्टूबर ।  नगर के मोहल्ला सय्यद वाड़ा स्थित  दरगाह  यासीनिया में बृहस्पतिवार को  शहर क़ाज़ी सैयद ज़ियाउल आरफीन की अध्यक्षता में जुलूसे मुहम्मदी के आयोजन को लेकर  की बैठक हुई। बैठक में   अदबो एहतराम व परम्परागत रूप से जुलूस  उठाने की हिदायत  की गई । 
    दरगाह मीर सय्यद अलाउद्दीन शाह  मीरा  बाबा दरगाह  के सदर सय्यद मोहम्मद  गयासुद्दीन गौसी मियां ने बताया कि   आगामी 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मस्जिद आलिम शाह से जुलूस  रवाना होगा। 11 बजे जुलूस लखनऊ रोड चौराहे पर  पहुंचेगा ।  यहां पर करीब डेढ़   घंटा कयाम रहेगा।  नात ख्वानी -  सीरतुन्नबी  और तालीमाते रसूल के मौजूअ पर  खिताब होगा। काज़ी शहर सय्यद ज़ियाउल आरफीन ने कहा कि  उलेमा कोई ऐसा  बयान नही  करेंगे जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे ।  उन्होंने कहा कि यह पैग़म्बरे इस्लाम  का जुलूस है । इसलिए उनकी शानो शौकत का ख़ास खयाल रखे ।  जुलूस में पैग़म्बरे इस्लाम  का बार-बार ज़िक्र होता है । इसलिए मुसलसल दुरूद शरीफ़ पढ़ते रहें।  काज़ी साहब ने कहा कि कमेटी के जिम्मेदारान के साथ हर मोहल्ले के जिम्मेदार इस बात का खयाल रखें कि कोई बदनज़मी न हो। साउंड सर्विस की गाड़ियों में हरगिज़ न बैठें। ट्रैफिक का ख़ास खयाल रखें। मरीज और ज़रूरतमंद को रास्ता दें।  उन्होंने सख्त हिदायत करते हुए कहा कि  साउंड के जरिए  सिर्फ नाते पाक  ही पढ़ी जाएंगी ।  म्यूजिक हरगिज  नहीं बजेगा । लखनऊ रोड चौराहे पर सिर्फ कमेटी के साउंड का ही  इस्तेमाल होगा ।  उन्होंने कहा कि  यहाँ से  जुलूस मोहल्ला मुकरियाना को रवाना होगा। मुकरियाना की मस्जिद मे जोहर की नमाज़ अदा की जाएगी। बाद नमाज़ जोहर साढ़े तीन  बजे  जुलूस दरगाह मीर अलाउद्दीन मीरा शाह रहमतुल्लाह अलैह  की दरगाह के लिए रवाना होगा । यहां पहुंच कर सभी लोग कुल  शरीफ में शरीक होंगे। इसके बाद जुलूस  मोहल्ला मेमारन टोला पहुचेगा  और यहाँ की  मक्का मस्जिद में असर की नमाज़ अदा की जाएगी । बाद नमाज असर जुलूस वापस मस्जिद आलिम शाह को रवाना होगा । यहां पहुंच कर सलातो सलाम व दुआ पर जुलूस का समापन  होगा। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages