कान्हा गौशाला कदौरा का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/10/2022

कान्हा गौशाला कदौरा का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने


 कान्हा गौशाला कदौरा का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने

कालपी(जालौन)। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने विकास खंड कदौरा में कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी पशु बीमारी से ग्रसित नही मिला। गौशाला में तीन दुर्घटना ग्रस्त आवारा गायों को बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिये। गौशाला में खाली पड़ी जमीन पर नेपियर घास उगाने हेतु निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने भूसागृह तथा स्टोर गृह के निरीक्षण के दौरान सबंधित को निर्देश दिये कि भूसा, चारा, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रहे। जिलाधिकारी ने रजिस्टर का सही ढंग से मिलान न होने पर निर्देश दिया कि जितना हरा घास खपत होगा उसी हिसाब से भुगतान किया जाएगा, रजिस्टर का सही ढंग से मिलान करे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अगले दो हफ्ते तक अभियान चलाकर आवारा पशुओ को गौशाला में संरक्षित करे। उन्होंने निर्देश दिया कि हरा घास खाते हुए पशुओ की प्रतिदिन की फ़ोटो ग्रुप पर भेजे। गौशाला को और अधिक व्यवस्थित किये जाने हेतु निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, खंड विकास अधिकारी कदौरा साहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

निर्माणाधीन सदर तालाब को भी देखा 

उरई। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने विकास खंड कदौरा में निर्माणाधीन सदर तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब के दो तरफ बाउंड्री और इंटरलॉकिंग शेष है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब का शेष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराये, तालाब में किसी भी प्रकार का कोई कूड़ा न डालने पाए। उन्होंने निर्देश दिया कि तालाब पर जो भी अवैध कब्जा हो उसको नोटिस देकर तत्काल हटवाए जाए, मानक के अनुसार ही निर्माण कराया जाए। तालाब के चारों तरफ वृक्षारोपण किया जाए, रास्ता सही कराये जाने व गड्ढा भरवाए जाने हेतु निर्देश दिये।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages