एआरटीओ कार्यालय के भ्रष्टाचार के सबूत सौपे जांच अधिकारी को - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/10/2022

एआरटीओ कार्यालय के भ्रष्टाचार के सबूत सौपे जांच अधिकारी को


 एआरटीओ कार्यालय के भ्रष्टाचार के सबूत सौपे जांच अधिकारी को     

उरई(जालौन)। एआरटीओ प्रशासन सौरभ बाबू के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले में दोषियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। शासन के संज्ञान लेने के बाद विद्यार्थी परिषद के द्वारा आज जांच अधिकारी को भ्रष्टाचार के सबूत सौपे गये। 

   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बिगत दिनों पहले एआरटीओ कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में जिलाधिकारी व प्रमुख सचिव परिवहन को लिखित शिकायत कर अवगत करवाया गया था जिसके अनुपालन में आज शुक्रवार को जांच अधिकारी एडीएम नमामि गंगे के समक्ष उपस्थित होकर अपनी सात बिंदुओं की शिकायत के सम्बन्ध में विवरण व अन्य अभियोजनात्माक साक्ष्य सौंपे। विद्यार्थी परिषद द्वारा भ्रष्टाचार को सिद्ध करते हुए आठ वीडियो बतौर साक्ष्य, कई फोटो व अनेक शासनात्मक पत्र एडीएम को सौपे गये। सदस्यता अभियान के दौरान प्राप्त लगभग दस शिकायत कर्ताओं द्वारा प्रेषित शिकायत पत्र को भी सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री लवकुश द्वारा स्पष्ट कहा गया कि छात्र हित में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। एआरटीओ कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में हमारे पास और भी तक़रीबन दस वीडियो उपलब्ध है जिन्हे जल्द ही प्रशासन व मुख्य सचिव परिवहन को सौंपा जायेगा। प्रान्त सह-संयोजक निर्मल तिवारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में जल्द ही लिखित शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी जाएगी। ए आर टी ओ सौरभ कुमार के पूर्व में हुए सस्पेंसन के सम्बन्ध में एक अलग से शिकायत कर मुख्य सचिव परिवहन को अवगत करवाया जायेगा। चित्रांशु सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव परिवहन एल वेंकतेश्वर लू से दूरभाष पर लिखित शिकायत पर हुयी कारवाही के सम्बन्ध में पूछने पर उनके द्वारा अवगत करवाया गया है कि मुख्यालय परिवहन उत्तर प्रदेश से फाइल को सचिवालय मंगवा लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages