मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन किया रसोइयो ने - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन किया रसोइयो ने

 

उरई(जालौन)। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस के बैनर तले मिडडे वर्कर्स यूनियन के सवालों पर का. रामसिंह चौधरी, जिला सचिव का. राजीव कुशवाहा, मजदूर नेता हरिशंकर, पल्लेदार मजदूर यूनियन नेता एवं अध्यक्ष का. राजाराम वर्मा, एपवा संयोजक का. शमा बानो के नेतृत्व में उरई की सड़कों पर रसोइयों पर जुल्म बंद करो रसोइयों को निकालना बंद करो मानदेय तुरंत भुगतान करो, बुलडोजर नहीं चलेगा नहीं चलेगा आदि सवालों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।  

प्रदर्शनसभा को संबोधित करते हुए का. रामसिंह चौधरी ने रसोइयों की निकालने की सियासत के खिलाफ कहा कि वह दिन दूर नहीं जिस समय स्कीम वर्कर्स रसोईया एवं तमाम संविदा कर्मी के साथ प्रदेश के मजदूर संगठन एकता कर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। उनका मानसिक शारीरिक और जगह-जगह लैंगिक उत्पीड़न भी किया जाता है। इसके बाद भी वह घर समाज परिवार की परवाह किए बिना इस सरकारी सेवा कार्य में लगे रहते हैं। भाकपा माले के नेता का. राजीव कुशवाहा ने कहा कि जहां एक तरफ महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है। वही काम पर लगे हुए रसोइयों के साथ जुल्म और दमन खौफ बनाकर उनको निकालने के लिए आदेश दिया गया वह निहायत ही मजदूर विरोधी ही नहीं महिला विरोधी भी है। अंकिता भंडारी के साथ बलात्कार और उनकी हत्या करने की साजिश रचने वाले भाजपा नेताओं को बचाने का काम लगातार किया जा रहा है। बिलकिस बानो के 11 बलात्कारियों एवं उनके परिवार के हत्यारों को बरी करने का सवाल भी आज हिंदुस्तान के पलट पर है। प्रदर्शन सभा में नेता शिववीर सिंह, वीरसिंह, रामकुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, इंकलाबी नौजवान सभा संयोजक मुकेश मौर्य, का. रमेश, का. जितेंद्र, का, रामबाबू अहिरवार देवी दयाल वर्मा प्रताप जाटव शिवम नरेंद्र मुसमरिया शिव सिंह बापू अश्वनी तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages