दो महान विभूतियों के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

दो महान विभूतियों के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण।

 दो महान विभूतियों के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण।

कानपुर । डा.राम मनोहर लोहिया स्मारक समिति के तत्वाधान में प्रतिमा स्थल फूलबाग में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की 55 वी पुण्यतिथि व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की श्रद्धांजलि सभा और दोनों विभूतियों पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई लोहिया जी के बारे में वक्ताओं ने कहा लोहिया जी ने जो पुस्तकें लिखी हैं आज नौजवानों को उन पुस्तकों को अध्ययन करना होगा। पुस्तकें डॉ राम मनोहर लोहिया ने वैज्ञानिक रूप से लिखि है जो आज के समय के लिए सार्थक है कानपुर में एक लोहिया न्यास बनाने की बात रखी गई जिसमें लोहिया जी का साहित्य रखा जाएगा और नौजवानों को उनका अध्ययन कराया जाएगा जिससे समाजवाद के बारे में नौजवानों को समाजवाद का ज्ञान हो सके। सुरेश गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा लोहिया जी और मुलायम सिंह जी कानपुर से काफी लगाव था कानपुर समाजवादियों का लगा रहा है और मुलायम सिंह जी को सामाजिक एकता एवं सद्भावना के प्रति समर्पण के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई। फजल महमूद पूर्व अध्यक्ष सपा ने मुलायम सिंह जीके कई वृतांत बताएं और कहा कि मुलायम सिंह जी जैसा नेता नहीं मिलेगा अब हम लोगों को श्री अखिलेश यादव जी से आशा है। अंबर त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब मुलायम सिंह जी मुख्यमंत्री 1992 में थे तो डॉक्टर राम मनोहर लोहिया स्मारक समिति के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग का आदेश दिया था कि त्रिवेदी ने कानपुर नगर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा प्रमुख स्थान पर लगाने की मांग की जिससे लोग उनको याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का काम करें   श्री जयनारायण भारती ने कहा कि लोहिया जी और मुलायम सिंह जी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था वह किसानों मजदूरों महिलाओं के मसीहा थे। मोहम्मद उस्मान अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल ने कहा कि लोहिया जी व मुलायम सिंह जी समाज में समरसता का भाव बनाया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश गुप्ता ने और संचालन श्री अंबर त्रिवेदी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सर्व श्री बजरंग जिंदल, सतीश शुक्ला अन्नू बर्मा, बिल्लू बाल्मीकि कृपाशंकर त्रिवेदी, बबलू मेहरोत्रा पार्षद ,उमाकांत  विश्वकर्मा, अनिल सोनकर, नसीम रजा, दीपिका मिश्रा, आशीष चतुर्वेदी, अनुज निगम, अशोक त्रिवेदी आदि थे

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages