सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 46 शिकायतें, मौके पर 3 का निस्तारण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/10/2022

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 46 शिकायतें, मौके पर 3 का निस्तारण

फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दास्त नहीं:डीएम

0 सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 46 शिकायतें, मौके पर 3 का निस्तारण

कोंच(जालौन)। शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिबस का आयोजन किया गया जिसमें 46 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपे जिस पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें जिससे दुबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये जिलाधिकारी ने आयी हुयीं शिकायतों में से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नही होगी और अगर मांनीटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है तो सम्बंधित बिभाग के अधिकारी के बिरुद्ध सख्त कार्यबाही की जाएगी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार नायब तहसीलदार आलोक कटियार पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी उपखण्ड अधिकारी बिधुत अनिरुद्ध कुमार मौर्य पूर्ति निरीक्षक याकूब हसन बी डी ओ नदीगांव गौरव कुमार एबीएसए कोंच रंगनाथ चौधरी एबीएसए नदीगांव सुनील राजपूत नगर पालिका से आरआई सुनील कुमार अवर अभियंता रामवीर सिंह कोतवाल वलिराज शाही थानाध्यक्ष नदीगांव थानाध्यक्ष कैलिया आर एन यादव सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages