जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश
हमीरपुर-शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।अन्ना गौवंशो को संरक्षित करने में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने छानी व मुस्करा के पशु चिकित्सा अधिकारी पर कार्यवाही के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत अन्ना गौवंशो को गौशालाओ में संरक्षित किया जाय ,उन्हें किसी भी दशा में सड़कों पर खुला में न छोड़ा जाय। गौशालाओ में चारा, पानी ,भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। प्राइवेट लोगो के अन्ना / सड़को में घूमने वाले पशुओं को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़कर उन्हें गौशालाओ में रखा जाय। लंपी वायरस के दृष्टिगत लक्ष्य का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य एवं उन्हें भरने में लापरवाही बरतने वालो पर कार्यवाही की जाय।कहा कि जो भी अमृत सरोवर बन गए हैं उन्हें अच्छे ढंग से मेनटेन रखा जाय तथा उनमें पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। कहा कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रवर्तनीय कार्यवाही की जाय। सिंगल यूज पॉलीथिन किसी भी दशा में प्रयोग न कि जाय। कहा कि कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में टाइल्स लगाने का कार्य किया जाय। कहा कि किसानों को समुचित ढंग से खाद वितरित की जाय तथा लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की जाय इसमे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाई जाय।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रकार के पेंशन लाभार्थियों यथा विधवा, दिव्यांग, वृध्दावस्था के आधार सीडिंग कराए जाय। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत समय से लाभार्थियों को राशन बांटा जाए तथा रिक्त दुकानों का समय से व्यवस्थापन किया जाए, लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार सीड कराया जाय। पेंशन के पेंडिंग प्रकरणों का तत्काल सत्यापन कर लाभार्थियों को इससे लाभान्वित किया जाए ।
-.jpg)

No comments:
Post a Comment