मासूम की सेफ्टिक टैंक में गिरकर डूबने से मौत। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

मासूम की सेफ्टिक टैंक में गिरकर डूबने से मौत।

 मासूम की सेफ्टिक टैंक में गिरकर डूबने से मौत।

कानपुर । नारायणपुरी में मंगलवार रात बच्चों के साथ खेल रहा छह वर्षीय मासूम की निर्माणाधीन मकान के 10 फिट गहरे सेफ्टिक टैंक में गिरकर पानी में डूबने से मौत हो गई। बारिश की वजह से टैंक में पांच फिट तक पानी भरा था। स्वजन ने निर्माणाधीन मकान के मालिक पर लापरवाही से निर्माण कराने का आरोप लगाया है। कानपुर देहात के मैथा निवासी राजमिस्त्री सनी सोनकर पत्नी सीता, छह वर्षीय बेटे अंश उर्फ बल्लू, तीन वर्षीय अक्षांश के साथ करीब पांच साल से नारायणपुरी में जयराम के मकान में किराए पर रह रहे हैं। इसी मकान में सनी के साले दीपू का भी परिवार व अन्य एक परिवार भी रहता है।दीपू ने बताया अंश यूकेजी का छात्र था। मंगलवार रात करीब आठ बजे मोहल्ले में रहने वाले चार-पांच बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद बाकी बच्चे तो घर चले गए लेकिन अंश नहीं लौटा। इसपर उसकी तलाश करते हुए बच्चों से जानकारी की गई, पूछताछ मे 10 वर्षीय बच्चे ने घर के सामने के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में अंश के गिरने की जानकारी दी। स्वजन और मोहल्ले के लोग पहुंचे तो बच्चा टैंक में कहीं नहीं दिखा।घर के लोग किसी तरह सेप्टिक टैंक में उतरे और तलाश की बच्चा मिल गया। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने अंश को मृत घोषित कर दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची हनुमंत विहार पुलिस ने निर्माणाधीन मकान के मालिक से पूछताछ की।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages