पति से नाराज पत्नी ने अपना गला रेता - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/10/2022

पति से नाराज पत्नी ने अपना गला रेता


 पति से नाराज पत्नी ने अपना गला रेता

बांगरमऊ उन्नाव । पति से नाराज होकर अचानक पत्नी ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। जिससे विवाहिता लहूलुहान हो गई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा घायल विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
      कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुलासी खेड़ा निवासी सरोज कुमार और उसकी 25 वर्षीय पत्नी रूबी के बीच आज सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी से नाराज होकर पत्नी रूबी ने दोपहर के समय घर में रखी ब्लेड से अपना गला रेत लिया। जिससे रूबी के गले से रक्त की तेज धारा बह निकली। यह देख कर पति सरोज कुमार के होश उड़ गए और वह आनन-फानन अपनी घायल पत्नी रूबी को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages