अपना दल एस की समीक्षा बैठक संपन्न* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/10/2022

अपना दल एस की समीक्षा बैठक संपन्न*

 अपना दल एस की समीक्षा बैठक संपन्न*

उन्नाव ।  स्थानीय निरीक्षण भवन में अपना दल एस की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई । बैठक में मंडल प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह पटेल ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की  । जोन प्रभारियों एवं जोन अध्यक्षों ने  सदस्यता अभियान के तहत वितरित की गई रसीदों का लेखा जोखा का ब्यौरा पेश किया ।   साथ ही  सदस्यता शुल्क की  धनराशि एकत्रित की ।  सभी 24 जोनों में जोन अध्यक्षो का चयन किया गया। समीक्षा बैठक में दल के जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि अपना दल एस की रीतियों और नीतियों से प्रभावित होकर जिले के हजारों लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की है । उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि दल की नीतियों रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं । श्री पटेल ने कहा कि स्थानीय निकाय तथा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं  ।   समीक्षा बैठक  में बौद्धिक मंच के प्रदेश महासचिव हरी शंकर भाई पटेल - विधानसभा अध्यक्ष मनोज पटेल -  महिला मंच की  जिला अध्यक्ष साधना पटेल -  अल्पसंख्यक मंच जिला अध्यक्ष वसी रजा - लोक कल्याण मंच के उपाध्यक्ष बंसीलाल अर्कवंशी - संदीप पटेल जिला महासचिव युवा मंच - विनोद पाल युवा नेता - अमन शर्मा - संतोष पाल -  सरोज तिवारी - संजीव पांडेय -  सुनील यादव -  रामकिशोर पाल -  मुदित पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages