समारोह पूर्वक मनाई गई विशम्भर दयालु त्रिपाठी जयंती - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/10/2022

समारोह पूर्वक मनाई गई विशम्भर दयालु त्रिपाठी जयंती


समारोह पूर्वक मनाई गई विशम्भर दयालु त्रिपाठी जयंती

बांगरमऊ उन्नाव। जिले के प्रथम सांसद पंडित विश्वभर दयालु के जन्मदिवस पर बुधवार को पवित्र कल्याणी नदी के तट पर स्थित उनकी समाधि स्थल पर उनका जन्म दिवस समारोह मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने स्वर्गीय त्रिपाठी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी एक बार भी प्रचार के लिए जिले में नहीं आए और उन्होंने लोकसभा का चुनाव बगैर प्रचार के ही भारी मतों से विजय हासिल की थी। उन्होंने किसानों को उनका मौरूशी हक दिलाने के लिए एक लाख किसानों के साथ लखनऊ के लिए पैदल मार्च किया था। स्वर्गीय त्रिपाठी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ संघर्ष कर प्रदेश से जमीदारी उन्मूलन कराया। वह संविधान सभा के सदस्य रहे तथा महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस के अभिन्न सहयोगी थे। इस मौके पर स्वर्गीय विश्वभर दयालु त्रिपाठी स्मारक समिति द्वारा विधायक कटियार के समक्ष प्रस्ताव रखा गया कि नानामऊ तिराहा से शुरू बिल्हौर मार्ग का नामकरण पंडित विश्वभर दयालु त्रिपाठी के नाम किया जाए। समिति ने विधायक से स्व० त्रिपाठी की आदम कद प्रतिमा भी स्थापित कराए जाने की मांग उठाई। विधायक श्री कटियार ने समारोह में उपस्थित नागरिकों से पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी व बाबा श्याम गिरि समाधि द्वय का सौंदर्यीकरण जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया। समारोह में समिति अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा -  संजीव त्रिवेदी - सभासद आनन्द सिंह अर्कवंशी - नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि कांत गुप्त - नगर पंचायत उगू चेयरमैन अनुज दीक्षित  - सुधीर कुमार मिश्र सद्धू -  वीरेंद्र अवस्थी - शैलेंद्र कुमार शुक्ला एडवोकेट आदि गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसी क्रम में ग्राम रसूलपुर रुरी स्थित श्री विशंभर दयालु  त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में त्रिपाठी जयंती मनाई गई । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नलिन सिंह  ने  त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर   उनके जीवन पर प्रकाश डाला 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages